Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजगदीश सिंह बने रुदौली की मां कामाख्या नगर पंचायत के प्रत्याशी

जगदीश सिंह बने रुदौली की मां कामाख्या नगर पंचायत के प्रत्याशी

अयोध्या। नगर निकाय चुनाव को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने विधानसभा रुदौली क्षेत्र की नई नगर पंचायत सीट माँ कामाख्या से बसपा चेयरमैन प्रत्याशी जगदीश सिंह को बनाया। प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने जगदीश सिंह को बसपा का सिम्बल प्रदान किया। प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि मायावती के निर्देश पर विधानसभा रुदौली से नई नगर पंचायत मां कामाख्या से बसपा का प्रत्याशी जगदीश सिंह को टिकट दिया गया। जो अपना नामांकन जाकर करेंगे। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी की पूरे प्रदेश में बहुत ही मजबूत तैयारियों के साथ है। निश्चित है कि वहां की जनता इन्हें बहुजन समाज पार्टी का चेयरमैन बनाएगी। इसको लेकर समर्थकों में फैली खुशी की लहर है। इस दौरान जिला अध्यक्ष महेंद्र प्रताप आनंद, बसपा के चेयरमैन प्रत्याशी पूर्व प्रधान जगदीश सिंह के बेटे बबलू सिंह राम गोपाल गौड़ आदि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments