Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबीएससी नर्सिंग के 11 छात्रों के विरूद्ध 420 का मुकदमा दर्ज

बीएससी नर्सिंग के 11 छात्रों के विरूद्ध 420 का मुकदमा दर्ज


◆ फोटो बदल कर एडमीशन लेने का लगा है आरोप


◆ मामले में पुलिस कर रही है जांच


अयोध्या। मेडिकल कालेज दर्शन नगर में बीएससी नर्सिंग में गलत ढ़ग से प्रवेश लेने वाले 11 छात्रों के खिलाफ कालेज प्रशासन ने मुकदमा दर्ज कराया है। जांच में बीएससी नर्सिंग के सत्र 2023-24 छात्रों के प्रवेश संदिग्ध मिले थे।

नर्सिंग कालेज के प्राचार्य डा कल्पना बोरसे ने तहरीर में अमर सिंह, वीरेश मिश्रा, आंचल पटेल, अर्पित वर्मा, अश्वनी कुमार, आयुष कुमार गुप्ता, जितेन्द्र कुमार यादव, किशन कुमार सोनी, सत्य प्रकाश पाण्डेय, शिवम यादव व वेदान्त कुमार के प्रवेश को संदिग्ध बताया था। अटल बिहारी बाजपेई चिकित्सा विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश, लखनउ में इनका रोल नंबर, नाम व फोटो मिलान करने पर संदिग्ध मिले थे।

प्राचार्य कल्पना बोरसे की तहरीर पर सभी के खिलाफ धारा 419, 410 में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। अयोध्या कोतवाली प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया कि 11 छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। प्रकरण की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments