Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनव नियुक्त जिलाध्यक्ष द्वारा बैठकों का दौर जारी

नव नियुक्त जिलाध्यक्ष द्वारा बैठकों का दौर जारी

अंबेडकर नगर।  नव नियुक्त जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने अपना दायित्व संभालते ही संगठन को मजबूत बनाने के लिए मेहनत शुरू कर दिया है, जिसके लिए वह जनपद की 23 मंडलों पर प्रवास कर  संगठन की मजबूती से संबंधित एक एक बिंदु पर मण्डलवार पदाधिकारियों से विचार विमर्श कर रहे हैं। दायित्व संभालने के बाद से लगातार बैठकें करने के क्रम में शुक्रवार को खजुरी मण्डल के अध्यक्ष दिलीप तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी शामिल हुए।

      भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के खजुरी मण्डल की संगठनात्मक बैठक में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि भाजपा संगठन के कार्यकर्ताओं और देश वासियों को अपना परिवार समझती है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को सम्बोधित करते हुए परिवार जनों कह कर सम्बोधित करते हैं।उन्होंने खजुरी मण्डल में संगठन द्वारा चलाए जा रहे अभियानों पर चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की देशहित और जनहित की लगातार किए जा रहे कार्यों से देश की दिशा और दशा बदल गया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवम मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकार की जनहित के योजनाओं का लाभ सीधे जन सामान्य को मिल रहा है।उन्होंने रविवार को प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को लाइव सुनने,स्वास्थ्य केंद्रों पर गोल्डन कार्ड(आयुष्मान कार्ड)वितरण,25 सितम्बर को प्रत्येक बूथ पर पण्डित दीन दयाल उपाध्याय जी की जयंती मानने सहित अन्य अभियानों पर विस्तृत चर्चा कर उसे सफल बनाने का आवाहन कार्यकर्ताओं से किया।संचालन मण्डल मंत्री रानेश पाण्डेय ने किया।

       जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार बैठक में मुख्य रूप से महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रिंकल सिंह रघुवंशी,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आकाश वर्मा,जिला मंत्री संजय सिंह,सहकारी बैंक सभापति राम बक्श सिंह,दिनेश पाण्डेय,प्रधान अंकित पाण्डेय,ओम प्रकाश तिवारी,शक्तिकेंद्र संयोजक/प्रभारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments