Friday, March 13, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याछत के रास्ते घर में आए लुटेरे, चाकू की नोक पर ले...

छत के रास्ते घर में आए लुटेरे, चाकू की नोक पर ले गये लाखों के आभूषण


◆ कोतवाली नगर क्षेत्र के वजीरगंज की घटना, मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने किया जांच


◆ दिन दहाड़े इस तरह की घटना होने की बात सामने आने से मचा हड़कम्प


अयोध्या। कोतवाली नगर क्षेत्र के वजीरगंज इलाके में दिन दहाड़े लूट की घटना सामने आयी है। पीड़ित पक्ष के अनुसार लुटेरों ने अपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए घर में प्रवेश को लेकर नया तरीका अपनाया है। इस बार लुटेरे सीधे घर में प्रवेश न करके छत के रास्ते दाखिल हो गये। यहां रहने वाली महिला के साथ उन्होंने चाकू की नोक पर लूट को अंजाम दिया। एसपी सिटी के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची व जांच किया।
वजीरगंज के रहने वाले सैफी खान ने बताया कि वह आफिस में था। घर पर आया तो पता चला चोरी हो गई है। वारदात को अंजाम देने वाले तीन लोग थे। उसने बताया कि भाभी घर पर अकेली थी। लुटेरों ने चाकू की नोक पर जबरदस्ती लाकर की चाभी मांगी। दो लाकर की चाभी थी। एक की चाभी नहीं थी उसका समान लेकर चले गये। दो से तीन बजे की घटना है। दो तीन लाख की घटना है। पुलिस कह रही है, जांच करेंगे। दिन दहाड़े शहर में हो रहा है। चोरी हुई है, वह धक्का मारा है। काम पर चले गये। चोरी की जांच करे। छत से आए है व छत से गये है।
एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि सूचना मिली वजीरगंज में एक घर में जिसमे अन्य परिवार रहते है। चोर आकर कुछ समान गहन लेकर चले गये छत के रास्ते। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। तहरीर नहीं मिली है। पुलिस अपनी जांच कर रही है। जो होगी विधिक कार्रवाई की जाएगी। एक मकान में कई परिवार रहते है। इस घटना के बारें में सबसे अलग अलग बातचीत की जा रही है। जो सूचना मिलेगी उसके आधार पर इसका अनावरण किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments