Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसड़क दुर्घटना में सास,ससुर व दामाद घायल

सड़क दुर्घटना में सास,ससुर व दामाद घायल

जलालपुर,अंबेडकर नगर। कान का इलाज करवाकर घर वापस लौट रहे बाइक सवार तीन लोग जलालपुर मालीपुर मार्ग पर स्थित अतरौरा के पास दो गाड़ियों को ओवरटेक करने के बीच चार पहिया वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए,वही बचाने के चक्कर में एक चार पहिया वाहन सड़क किनारे खाई में जाकर पलट गया। घटना मालीपुर थाना क्षेत्र का है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से नगपुर अस्पताल पहुंचाया। छुटकी सिमरी पहाड़पुर थाना महरुआ निवासी राजकुमार और दयाराम, फूलकली का इलाज कराकर जलालपुर से वापस लौट रहे थे। इसी बीच जलालपुर की तरफ आ रहे चारपहिया वाहन से ओवरटेक करने के चक्कर में आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर में बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए जिसमें से बाइक चला रहे राजकुमार जो(दामाद)के पैर में गंभीर चोट आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।जहां घायल की गंभीर स्थिति देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments