Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजयंत चौधरी के राज्य मंत्री बनने पर रालोद कार्यकर्ता ने मनाया जश्न

जयंत चौधरी के राज्य मंत्री बनने पर रालोद कार्यकर्ता ने मनाया जश्न


अयोध्या। तीसरी बार मोदी सरकार में रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाए जाने पर लोक दल कार्यकर्ताओं में प्रसन्नता है। अवध जोन के अध्यक्ष चौधरी राम सिंह पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय आनंद नगर गौहानिया चौराहा पर ढोल नगाड़ा के साथ अबीर गुलाल उड़कर जश्न मनाया। एक दूसरे को मिठाई खिलाया।

इस दौरान चौधरी रामसिंह पटेल ने कहा कि इस बार नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार मे देश का विकास और तेजी से आगे बढ़ेगा। चौधरी जयंत सिंह को केन्द्रीय मंत्री बनाए जाने से देश के किसान, कमेरा, नौजवान, पिछड़ो, दलितों की आवाज बुलंद हुई है। नई सरकार गठन के बाद ग्रामीण भारत में किसानों की आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष बलराम यादव, बेचू लाल ज्ञान, जिला महासचिव संगठन राम शंकर वर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, राम लक्ष्मण कोरी,अवधेश रावत, देवी शरण वर्मा, सचिव राम जियावन वर्मा, राममिलन वर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र यादव, सचिव नेतराम वर्मा, प्रदेश सचिव युवा सुरजीत वर्मा, युवा जिला अध्यक्ष अनिल वर्मा महानगर अध्यक्ष युवा अमित पांडे, युवा नेता अजीत वर्मा, बबलू यादव, समाजसेवी महेश नारायण पांडे, फूलचंद वर्मा, शेष प्रताप वर्मा , करिया राम वर्मा, श्याम सिंह पटेल,सतीश वर्मा पूर्व प्रधान विजय बहादुर वर्मा जगदंबा प्रसाद वर्मा, हरि विजय वर्मा, माता दीन रावत, जितेन्द्र यादव,आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments