Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकिसानों की समस्याओं को लेकर रालोद ने सौपां राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन

किसानों की समस्याओं को लेकर रालोद ने सौपां राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन


◆ प्रेस क्लब में मनाया सरदार पटेल की जयंती


अयोध्या। राष्ट्रीय लोकदल सरदार पटेल के जन्म दिन के अवसर पर प्रेस क्लब में उनके चित्र पर माल्यापर्ण किया । इसके बाद किसानों की समस्याओं को लेकर महामहिम राज्यपाल को संबोधित छः सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह को दिया।

ज्ञापन के मध्य से मांग की गई है कि उत्तर प्रदेश सरकार को निर्देशित किया जाय कि किसानों की फसल पर एम.एस. पी. की गारंटी दिया जाये। गन्ना मूल्य 400रु प्रति कुन्टल तत्काल घोषित किया जाए। आलू, धान सहित कृषि उत्पादों का लाभकारी मूल्य तय कर एम.एस.पी. कानून बनाए जाए। प्रदेश में अनेक जिलों में धान की फसल खेत में पानी के अभाव में सुख गई है सरकार सर्वे कराकर राहत प्रदान करे। प्रदेश में धान को सुखा से बचने के लिए किसानों ने मोटर लगाकर बिजली से अपने खेतों की सिंचाई की है जिन पर बिजली विभाग ने जुर्माना लगाया है जिसे माफ किया जाय। बेसहारा पशुओं से किसानों की फसल के बचने का उपाय किया जाए। सिंचाई के लिए बिजली बिल माफ किया जाए।

इस मौके पर राष्ट्रीय लोकदल की राष्ट्रीय सचिव विजय श्रीवास्तव, क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी राम सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष बलराम यादव,युवा जिला अध्यक्ष अनिल वर्मा, महानगर अध्यक्ष युवा अमित पांडे,  महिला जिला अध्यक्ष डॉक्टर शांति देवी एडवोकेट, एससी एसटी प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय अध्यक्ष बेचू लाल, क्षेत्रीय महासचिव नेतराम वर्मा,  जिला उपाध्यक्ष राम लक्ष्मण कोरी, जिला सचिव राम जियावान वर्मा, राम आशीष तिवारी, युवा नेता सुरजीत वर्मा, अजीत वर्मा, शिवरतन वर्मा, शत्रुघ्न तिवारी, बृजेश दुबे, विकास कुमार मिश्रा,  दीपक यादव समेत सहित सैकड़ो पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments