Sunday, September 22, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामणिपुर की घटना को लेकर रालोद ने दिया धरना

मणिपुर की घटना को लेकर रालोद ने दिया धरना

अयोध्या। मणिपुर की घटना को लेकर राष्ट्रीय लोकदल अवध जोन के अध्यक्ष चौधरी रामसिंह पटेल के नेतृत्व में सदर तहसील के पास तिकोनिया पार्क में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। राष्ट्रपति को संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन धरना स्थल पर पहुंचे प्रशासन को सौपा गया। धरना की अध्यक्षता राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष बलराम यादव ने किया । जिसका संचालन निवर्तमान महानगर अध्यक्ष अरविंद सिंह महंत ने किया।
राष्ट्रीय लोकदल राष्ट्रीय सचिव विजय श्रीवास्तव ने कहा कि मणिपुर में महिलाओं के साथ जो घटना घटित हुई है वह मानवता को शर्मसार करने वाली हैं। केन्द्र सरकार और मणिपुर सरकार ने इतनी बड़ी मानवीय त्रासदी को मूकदर्शक बनकर होने दिया जिसने मणिपुर के सामाजिक ताने बाने को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है। साथ ही मणिपुर हिंसा ने दूसरे पूर्वाेतर राज्यों में भी तनावपूर्ण स्थिति पैदा कर दी है।
अवध जोन के अध्यक्ष चौधरी राम सिंह पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार मे देश की बहन बेटियों की इज्जत के बारे में न तो बहुत ही गम्भीर है और न ही संवेदनशील है। किसी भी प्रदेश में हो लेकिन महिलाओं का सम्मान होना चाहिए। धरना प्रदर्शन में बेचू लाल कोरी क्षेत्रीय अध्यक्ष एससी एसटी प्रकोष्ठ, संगठन महासचिव राम शंकर वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अवधेश रावत, हरिश्चंद्र यादव, प्रमोद श्रीवास्तव, राम लक्ष्मण करी, नेतराम वर्मा, अरविंद सिंह महंत, राममिलन वर्मा, रंजीत बर्मा, राम मिलन वर्मा, भवानी प्रसाद रावत, डॉक्टर शांति देवी एडवोकेट, रामजियावन वर्मा, चंदिका प्रसाद वर्मा, राम निहाल सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments