Monday, March 9, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासामूहिक विवाह में जाति धर्म से ऊपर उठकर 143 जोड़े के लिए...

सामूहिक विवाह में जाति धर्म से ऊपर उठकर 143 जोड़े के लिए बजी शहनाई


◆ समारोह पूर्वक पूराबाजार ब्लाक मुख्यालय में कई जोड़े विवाह वंधन में बंधे


@ बिपिन सिंह


पूरा बाजार/अयोध्या। उत्तरप्रदेश सरकार की एक विशेष योजना मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में मुख्य अतिथि भाजपा विधायक वेदप्रकाश गुप्त ने कहा कि इसका उद्देश्य गरीब और जरुरतमंद परिवारों की बेटियों की शादी के लिए आर्थिक मदद करना है । उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के संरक्षण में पिछले कई वर्षों से संचालित प्रदेश सरकार ने सामूहिक विवाह योजना में जातिधर्म से ऊपर उठकर सामाजिक दायित्वों की एक अप्रतिम मिसाल पेश की है। आज इसी क्रम में पूराबाजार ब्लाक मुख्यालय में सामूहिक रुप से निराश्रित , निर्धन और जरुरतमंद 143 परीवारों की बेटियों की सामूहिक शादी भाजपा के नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्त एवं ब्लाक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेन्द्र सिंह ने 51हजार प्रति जोड़े को उपहार प्रदान कर उन पर आशिर्वाद स्वरुप पुप्प की वर्षा कर संपन्न कराया।
विशिष्ट अतिथि ब्लाकप्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेन्द्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सरकार का एक सराहनीय पहल है जो गरीब परिवारों की बेटियों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आई है। अंत में सभी 143 वैवाहिक जोडों (वर-वधू )के साथ सामूहिक तौर से विधायक वेद प्रकाश गुप्ता , ब्लाकप्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेन्द्र सिंह, जिलासमाजकल्याण अधिकारी रणविजय सिंह , भाजपा नेत्री स्वाती सिंह , खण्ड विकास अधिकारी अनुराग सिंह , सचिव नीरज सिंह , सचिव कोमल मिश्रा ,सचिव सौरभ सिंह ,भाजपा नेता अरविंद सिंह , युवा नेता कुंज सोनी ,भाजपा के मण्डलाध्यक्ष नंदकुमार सिंह अनिल , भाजपा नेता दीपक सिंह गब्बर , राजेश पाठक , प्रधान ओम प्रकाश यादव , रामसुख वर्मा एवं मुन्ना दुबे आदि ने शहनाई की गूंज में स्नेह भोज में भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments