Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याघर पहुंचे ऋषि सिंह के माता पिता कहा इतनी जल्दी सफलता मिलेगी...

घर पहुंचे ऋषि सिंह के माता पिता कहा इतनी जल्दी सफलता मिलेगी उम्मीद कम थी

अयोध्या। इंडियन आयडल-13 के विजेता ऋषि सिंह के माता पिता अयोध्या के खवासपुरा स्थित अपने आवास पर पहुंचे। पार्षद राजेश गौड़, भाजपा नेता हेमंत जायसवाल के साथ मोहल्ले वालों ने उनका स्वागत किया। ऋषि सिंह के बुधवार को अयोध्या पहुंचने की बात कही जा रही है।
ऋषि सिंह के पिता ने कहा कि ऋषि ने अयोध्या का नाम पूरे देश में रोशन किया है। यह देखकर काफी अच्छा लग रहा है। ऋषि को देखकर ऐसा हमेंशा लगता था कि वह कभी न कभी सफल जरुर होगा। परन्तु सफलता इतनी जल्दी मिलेगी इसकी उम्मीद कम थी। वहीं उनकी माता ने कहा कि ऋषि रात के 11 बजे तक गुनगुनाता रहता था। जब उससे कहो तो कहता था एक चांस तो दो। पहले ही चांस में उसने कर दिखाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments