Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजिलाधिकारी ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की ,की समीक्षा बैठक

जिलाधिकारी ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की ,की समीक्षा बैठक

अंबेडकर नगर। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष संचारी रोग नियंत्रण ( तीन अक्टूबर से 31 अक्टूबर ) एवं दस्तक अभियान(16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर ) के सम्बंध में समीक्षा बैठक आयोजित किया गया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी विभागो से उनके द्वारा की गयी तैयारियों को लेकर समीक्षा की एवं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दिशा निर्देश जारी किये।डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया तथा अन्य संचारी रोग तथा दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण तथा इनका त्वरित इलाज सर्वोच्य प्राथमिकताओं के साथ करने के निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि सभी विभाग इस अभियान के सफल संचालन हेतु अपनी भूमिका पूर्ण मनोयोग से निभाये तथा सभी विभागों को निर्देश दिये कि वह संचारी रोग नियंत्रण अभियान का सफल आयोजन करें। दस्तक अभियान तथा संचारी अभियान में आशा व आंगनवाड़ी कार्यकत्री की पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित की जाए। साथ ही साथ जिलाधिकारी द्वारा नगर पालिका क्षेत्र में अधिशाषी अधिकारी तथा ग्रामीण क्षेत्र में डीपीआरओ को निर्देश दिया गया कि एंटी लारवा, साफ सफाई, फॉगिंग कराया जाना सुनिश्चित करें।

     बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजकुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वीरेन्द्र झा, डॉ मंसूर हसन सिद्दकी, डॉ रामानन्द, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशुतोष सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला बेसिक अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी, समस्त केन्द्र अधिक्षक / प्रभारी चिकित्सा अधिकारी एस०एम०ओ० डब्लू०एच०ओ० डी०एम०सी० यूनिसेफ, जिला उद्यान अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी तथा संबंधित विभाग के अधिकारी/कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments