Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

अंबेडकर नगर। जिलाधिकारी अविनाश सिंह के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, निराश्रित गोवंश को संरक्षित करना, टीकाकरण कार्यक्रम, मुख्यमंत्री निराश्रित/ बेसहारा गोवंश सहभागिता योजना, गोवंशिय एवं महिष बंसीय पशुओं की  ईयर टैगिंग,चिकित्सकों की उपलब्धता, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना,परिवार नियोजन, दवाओं की उपलब्धता, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश, सामुदायिक शौचालय निर्माण की स्थिति, ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन निर्माण की स्थिति, अमृत योजना- जलापूर्ति, स्वच्छ भारत मिशन (नगरी) खुले में शौच से मुक्त, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना, रिक्त दुकानों का व्यवस्थापन, मत्स्य पालन हेतु तालाबों का आवंटन, पेंशन योजनाएं, प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम, शादी अनुदान योजना, माननीय मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, राज्य पोषित छात्रवृत्ति योजना, कन्या सुमंगला योजना, सामाजिक वनीकरण, दुग्ध समितियों का गठन एवं पुनर्गठन, गन्ना मूल्य भुगतान, ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत अवस्थापना सुविधाओं का संतृप्ति करण, कौशल विकास मिशन आदि की समीक्षा बिंदुवार की गई। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विकास कार्यों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजकुमार, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अनुपम सिंह,डीसी मनरेगा तथा संबंधित विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments