Sunday, September 22, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसपा कार्यालय पर आयोजित हुई समीक्षा बैठक

सपा कार्यालय पर आयोजित हुई समीक्षा बैठक

आलापुर अंबेडकरनगर। विधान सभा क्षेत्र के सपा कार्यालय पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में समाजावादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव/पूर्व सांसद/आलापुर के विधायक त्रिभुवन दत्त मौजूद रहे। विधायक त्रिभुवन दत्त ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि सेक्टर कमेटी व बूथ कमेटी का गठन हमें मेहनती व जिम्मेदार कार्यकर्ता का चयन कर करना है, जिससे संगठन अच्छा एवं मजबूत बन सकें।कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है।संगठन मजबूत बनेगा तभी पार्टी मजबूत बनेंगी और पार्टी मजबूत बनेंगी तभी सभी का मान सम्मान बढ़ेगा।इस समय लोकतंत्र व संविधान खतरे में है,लोकतंत्र व संविधान को बचाने के लिए हमें जो भी कुर्बानी देनी पड़े उसके लिए तैयार रहने की जरुरत है।सन्तकबीरनगर लोकसभा के प्रभारी एवं पूर्व सदस्य विधान परिषद सन्तोष यादव ‘सनी’ ने कहा कि सेक्टर कमेटी व बूथ कमेटी का गठन बहुत ही जरूरी है।संगठन मजबूत बनाने पर बल दिया तथा उन्होंने कहाकि संगठन बनाने के लिए आप लोग हमें जहां भी बुलाएंगे मै वहां पर जरूर आऊंगा।संगठन मजबूत बने मै तन मन धन से आप लोगों के साथ खड़ा मिलूंगा।संगठन मजबूत रहेगा तभी इस देश में परिर्वतन लाया जा सकेगा।

संतकबीरनगर के दूसरे लोकसभा प्रभारी सुनील सिंह ने मौजूद सेक्टर के अध्यक्षगणों से मुलाकात कर सघन समीक्षा की तथा संगठन कैसे मजबूत बनेगा,कार्यकर्ताओ को टिप्स दिए।जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव  ने कार्यकर्ता साथियों से आह्वान किया कि आप सभी लोग का गठन को मजबूत बनाएं।संचालन जिला उपाध्यक्ष रामप्यारे निषाद ने किया।इस दौरान सदस्य जिला पंचायत अजीत यादव,पूर्व प्रमुख हीरालाल यादव,विधान सभा अध्यक्ष रवींद्र यादव,सपा नेता रामचंद्र वर्मा,जिला अध्यक्ष महिला सभा सीमा यादव,संजय शर्मा,प्रेम सागर प्रजापति,राजबहादुर यादव,विनोद निषाद,घनश्याम यादव,श्रीराम मौर्य,अजय गौतम एडवोकेट,कृष्ण कुमार पांडे,मानिकचंद,जगदीश कनौजिया,आशाराम त्यागी,मोहम्मद मोईन एडवोकेट,भीम सिंह,रामजीत निषाद,राजेंद्र यादव,अखिलेश यादव पपलू,चंद्रभूषण यादव,उमाकांत यादव,राजकुमार यादव,मायाराम गौतम,राजेंद्र प्रसाद दाढ़ी,संजय गौतम,राम सुंदर यादव,संजीव यादव,रमाकांत यादव,बाकेलाल गौतम,ओमप्रकाश गौतम,रामनाथ गौतम आदि भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments