जलालपुर, अंबेडकर नगर। राजस्व ग्राम अरई में हक बरारी की जमीन का सीमांकन करने गई राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम के साथ दुर्व्यवहार व सीमांकन के दौरान लगाए गए पत्थर को उखाड़कर ले जाने के मामले में लेखपाल की तहरीर पर 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उप जिला अधिकारी जलालपुर के आदेश के अनुपालन में 02 फरवरी को नायब तहसीलदार हरिराम की मौजूदगी में राजस्व विभाग व पुलिस बल की संयुक्त टीम द्वारा गाटा संख्या 1250, रकबा 0.931 हेक्टेयर का सीमांकन कर निशानदेही की गई थी। इस दौरान मौके पर सीमांकन के लिए पत्थर भी लगवाया गया।
आरोप है कि सीमांकन के बाद मौके पर मौजूद राजमन, रामअशीष, ब्रजभान, जगदीश, आत्माराम, शारदा सहित अन्य महिलाएं एकजुट हो गईं और प्रशासन (राजस्व व पुलिस) की मौजूदगी में सीमांकन का पत्थर उखाड़कर उठा ले गईं। साथ ही शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की गई।
मामले में लेखपाल सुनील की तहरीर पर थाना जलालपुर में 10 लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस संबंध में कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा तक का कार्रवाई की जा रही है।