Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबाइक की चपेट मे आने से सेवा निवृत बैंक कर्मी की मौत

बाइक की चपेट मे आने से सेवा निवृत बैंक कर्मी की मौत


जलालपुर अंबेडकर नगर। बाइक की चपेट में आने से भारतीय स्टेट बैंक के पूर्व कर्मचारी की मौत हो गई। घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। घटना स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत जलालपुर अकबरपुर मार्ग स्थित हाथी पार्क के निकट की है।  कटका थाना क्षेत्र के पाभीपुर निवासी सभापति पान्डेय 70वर्षीय भारतीय स्टेट बैंक की शाखा जलालपुर नौकरी करते थे हुए दशक पूर्व सेवानिवृत हो गए थे और जलालपुर अकबरपुर रोड स्थित शिवम कॉलोनी में आवास बनाकर रहते थे। सोमवार के दिन में लगभग दो बजे सड़क पार कर रहे थे कि अचानक अज्ञात बाइक की चपेट में आ गए और घायल हो गए।परिजनों द्वारा आनन-फानन में एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां पर चिकित्सक ने जांच पड़ताल के बाद मृत्यु घोषित कर दिया । उधर घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। सर्राफा व्यवसाई अंबिका प्रसाद पांडे, मुन्ना मुन्नालाल जायसवाल, श्रीश्चंद गुप्ता अन्य विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने घर पर पहुंच कर गहरा दुख प्रकट कर शोक संवेदना व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments