Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजन समस्याओं का त्वरित निस्तारण कर पोर्टल पर करे अपलोड –जिलाधिकारी

जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण कर पोर्टल पर करे अपलोड –जिलाधिकारी


अंबेडकर नगर। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री डैश बोर्ड के माध्यम से विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित किया गया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि शासन  द्वारा मुख्यमंत्री कार्यालय से निगरानी की नियमित निगरानी की जाती है और इसी के आधार पर जनपदों तथा अधिकारियों की रैंकिंग निर्धारित की जा रही है। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा विकास से संबंधित विभागों समाज कल्याण, लघु सिंचाई, पशुपालन, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, अल्पसंख्यक विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार, पंचायती राज, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मुख्यमंत्री आवास योजना, श्रम विभाग, कृषि विभाग, लोक निर्माण विभाग, अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग सहित अन्य विभाग के अधिकारियों से प्रत्येक बिंदु पर गहन समीक्षा की गई। उन्होंने जन सामान्य की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उपरांत अंतर्गत विभागीय पोर्टल पर फीड कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। लक्ष्य के सापेक्ष प्राप्ति बढ़ाने के लिए जिलाधिकारी द्वारा सभी विकास से संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए। उन्होंने 15वां वित्त आयोग के व्यय प्रगति में और सुधार लाने के निर्देश दिए। समाज कल्याण अधिकारी को सामूहिक विवाह की टेंडर प्रक्रिया को नियमानुसार शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार के लापरवाही पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजकुमार , जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी,  जिला कृषि अधिकारी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, तथा संबंधित विभाग के अधिकारी /कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments