Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसंकल्प पत्र संकलन पेटिका की गई लॉन्च

संकल्प पत्र संकलन पेटिका की गई लॉन्च


अंबेडकर नगर। लोक सभा स्तर पर विकसित भारत मोदी की गारंटी अभियान (संकल्प पत्र संकलन एवम वीडियो वैन) के पेटिका की लांच के बाद मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में विधानसभा अकबरपुर की संकल्प पत्र संकलन पेटिका को प्रेस वार्ता के बाद भाजपा ने लांच किया।

       भाजपा जिला उपाध्यक्ष अभियान जिला संयोजक विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू ने भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि विकसित भारत मोदी की गारंटी अभियान के माध्यम से भाजपा द्वारा 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने हेतु नागरिकों से सुझाव एकत्रित किए जायेंगे।28 फरवरी से 15 मार्च तक अभियान चलेगा।जिले स्तर पर 3 मार्च से 15 मार्च के बीच सभी गतिविधियां चलाई जायेंगी।संकल्प पत्र संकलन पेटिका का लोक सभा स्तर पर एक प्रभारी नियुक्त किया गया है। 2 एल ई डी वैन चलेगी और प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में छोटी सभाओं का आयोजन भी किया जायेगा।

          भाजपा जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव ने कहा कि लोक सभा स्तर पर और विधान सभा मुख्यालयों में 1- 1 सुझाव पेटी लगाकर लोगों से सुझाव लिए जायेंगे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि जो सुझाव पेटिका लोक सभा मुख्यालय से लेकर विधान सभा मुख्यालयों पर जो सुझाव पेटिका लगाए जायेंगे उस सुझावों को समाहित करते हुए भाजपा केंद्रीय नेतृत्व अपना संकल्प पत्र जनहित में जारी करेगी। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा 8 से 10 मार्च तक लाभार्थियों से घर घर सघन संपर्क कर 9090902024 पर मिस्ड कॉल एवम नमो ऐप डाउनलोड करवा कर सुझाव दर्ज कराया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments