Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याविकसित भारत संकल्प सभा में गूंजा संकल्प-2047 तक भारत को बनाना है...

विकसित भारत संकल्प सभा में गूंजा संकल्प-2047 तक भारत को बनाना है विकसित राष्ट्र


◆ अयोध्या, करियप्पा व पूरा मंडल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, दिलाया गया संकल्प


अयोध्या। मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को अयोध्या महानगर के अयोध्या, करियप्पा व पूरा मंडल में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। सभाओं में भारी संख्या में कार्यकर्ता, नागरिक और युवाओं ने सहभागिता की। अयोध्या मंडल की केएम पब्लिक स्कूल, पूरा मंडल की ब्लाक मुख्यालय, करियप्पा मंडल की सर्किट हाउस में आयोजित हुई।

पूरा मंडल में आयोजित सभा में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। अब हमें 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ कार्य करना है।

करियप्पा मंडल में पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा, देश में हो रहे अभूतपूर्व परिवर्तन हमारे संकल्प और संगठित प्रयासों का परिणाम हैं। अब हर नागरिक को इस विकास यात्रा का सहभागी बना है। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि विकसित भारत का सपना अब दूर नहीं। हम सबको मिलकर यह सुनिश्चित करना है कि संकल्प पत्र केवल कागज पर न रहे, बल्कि जनभागीदारी से धरातल पर साकार हो।

सभा में उपस्थित लोगों से विकसित भारत संकल्प पत्र भरवाया गया और उन्हें देश को 20747 तक विकसित बनाने का संकल्प भी दिलाया गया। सभाओं में पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र, कार्यक्रम संयोजक तिलक राम मौर्या, सह संयोजक प्रतिमा शुक्ला, रवि शर्मा, संजय निषाद ब्लाक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेन्द्र सिंह, गन्ना समिति के चेयरमैन दीपेन्द्र सिंह, कपिल देव वर्मा, रवि सोनकर, बाल कृष्ण वैश्य, परमानंद मिश्र, प्रतीक श्रीवास्तव, सहित बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments