Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापुलिस विभाग में फेरबदल, कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले,

पुलिस विभाग में फेरबदल, कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले,


◆ श्रेयश त्रिपाठी बने सीओ सिटी, पंकज कुमार सिंह को कोतवाली अयोध्या की कमान


अयोध्या। जिले में पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ करने और प्रशासनिक कार्यों में गति लाने के उद्देश्य से अयोध्या पुलिस विभाग में तबादले किए गए हैं। नए आदेश के तुरंत प्रभाव से लागू होने के साथ ही क्षेत्राधिकारी व निरीक्षक स्तर पर दायित्वों का पुनर्वितरण किया गया है।

जारी सूची के अनुसार क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर रहे श्रेयश त्रिपाठी को क्षेत्राधिकारी नगर बनाया गया है। वहीं अजय कुमार सिंह को मिल्कीपुर का नया क्षेत्राधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त विकास राय को क्षेत्राधिकारी लाइन्स/कार्यालय/अपराध का कार्यभार सौंपा गया है।
इसी क्रम में अरविंद सोनकर को क्षेत्राधिकारी सदर तथा योगेंद्र कुमार को क्षेत्राधिकारी परिसर के रूप में तैनाती दी गई है।

निरीक्षक स्तर पर भी बदलाव किए गए हैं। मनोज कुमार शर्मा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अयोध्या को स्थानांतरित कर थाना पुराकलन्दर भेजा गया है। वहीं पंकज कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अयोध्या का कार्यभार मिला है।
संदीप कुमार सिंह को रौनाही से हटाकर थाना कैंट, लाल चन्द्र सरोज को बीकापुर से स्थानांतरित कर थाना रौनाही और अमरेंद्र बहादुर सिंह को कोतवाली बीकापुर की जिम्मेदारी दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments