Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याइमरजेंसी के दौरान पुलिस की बर्बरता व तानाशाही याद करने से आ...

इमरजेंसी के दौरान पुलिस की बर्बरता व तानाशाही याद करने से आ जाती है मन में डर की झलक


◆ आपातकाल को लेकर भाजपा कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित


अयोध्या। भारतीय लोकतंत्र के काले अध्याय आपातकाल को लेकर सहादतगंज स्थित भाजपा कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता आलोक अवस्थी ने कहा कि इमरजेंसी के दौरान पुलिस की बर्बरता व तानाशाही को याद करने के बाद आज भी लोगो के मन में डर की झलक आ जाती है। लोकतंत्र को फिर से स्थापित करने व तानाशाही मानसिकता को हराने के लिए अपना सबकुछ कुर्बान करने वाले लोकतंत्र सेनानी हमारे आदर्श है।



लोकतंत्र सेनानी व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों ने यातनाओं को सहते हुए सरकार के आपातकाल लागू करने के निर्णय का विरोध किया। तानाशाही सरकार के खिलाफ विपरीत परिस्थितियों भी आवाज उठायी। उनके योगदान के फलस्वरुप लोकतांत्रिक मूल्यों की पुर्नस्थापना हुई। क्षेत्रीय मंत्री कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में काले इतिहास के रुप में दर्ज है। महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि आपातकाल के दौरान कांग्रेस सरकार का तानाशाही रवैया आज भी लोगो के जेहन में है। लोकतंत्र सेनानियों ने तानाशाही सरकार के खिलाफ अपना सबकुछ दांव पर लगा दिया। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि आपातकाल में उठने हर आवाज को सरकार बर्बरता पूर्वक दबाने का प्रयास करती थी। जेलों में बंद होने के बाद भी लोकतंत्र सेनानियों के उत्साह में कोई कमी नहीं आयी। इस अवसर पर लोकतंत्र सेनानियों में सांसद लल्लू सिंह के अलावा कमलाशंकर पाण्डेय, कपिल तिवारी, नूर मोहम्मद तथा भाजपा नेताओं में प्रमुख रुप से अवधेश पाण्डेय बादल, ओम प्रकाश सिंह मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments