Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासाहित्यकार शिक्षक उदयराज मिश्र के तेरहवें साझा काव्य संग्रह का विमोचन

साहित्यकार शिक्षक उदयराज मिश्र के तेरहवें साझा काव्य संग्रह का विमोचन

अम्बेडकरनगर। जिले के ख्यातिप्राप्त गांधी स्मारक इंटर कॉलेज,राजेसुल्तानपुर में बतौर शिक्षक कार्यरत साहित्यकार उदयराज मिश्र के तेरहवें साझा काव्यसंग्रह”रुतबा-ए-कलम” का आज वेदांता अस्पताल,आज़मगढ़ में किया गया। काव्य संग्रह का विमोचन पूर्वांचल के जानेमाने न्यूरोलॉजी विशेषज्ञ व वेदांता ग्रुप के निदेशक डॉ शिशिर जायसवाल व प्रधानाचार्य कप्तान सिंह ने किया।

  ज्ञातव्य है कि उक्त श्री मिश्र बतौर स्तम्भकार नियमित रूप से विभिन्न पत्रपत्रिकाओं में सम्पादकीय लेखन के साथ ही साथ राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान प्राप्त शिक्षक ही नहीं अपितु राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ,उत्तर प्रदेश के अयोध्यामण्डल अध्यक्ष भी हैं।

  श्री मिश्र के नवीनतम संग्रह प्रकाशन पर पूर्व प्रधानाचार्य भैरव प्रसाद पाठक,पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार सिंह,पूर्व लेखाधिकारी अभिषेक वर्मा सहित वर्तमान डीआईओस व डाइट प्राचार्य मनोज कुमार गिरी तथा वित्त एवम लेखाधिकारी रघुनाथ सहित शिक्षणेत्तर संघ के जिलाध्यक्ष ओ पी सिंह सहित शिक्षक राजेश मिश्रा, अमरनाथ पांडेय व विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने खुशी का इजहार किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments