Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यालाठी डन्डो से पीटकर युवक की हत्या करने वाले रिश्तेदार गिरफ्तार

लाठी डन्डो से पीटकर युवक की हत्या करने वाले रिश्तेदार गिरफ्तार

अयोध्या। बीकापुर के पूरे कुमार पाण्डेय का पुरवा कोछा मे युवक की पीटकर हत्या करने वाले रिश्तेदारों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना 19 जुलाई की है। यहां जमीनी विवाद को लेकर चाचा व चचेरे भाईयों ने मिलकर युवक की हत्या कर दी थी। जिसके बाद पुलिस मुकदमा दर्ज करके आरोपितों की तलाश कर रही थी।
पुलिस ने बताया कि हत्या की घटना कारित करने वाले वाछिंत अभियुक्तगण व अभियुक्ता को रेलवे क्रासिंग खजुरहट के पास से वांछित अभियुक्तगण वीरेन्दर पाण्डेय पुत्र रामसुख पाण्डेय, मोनू पाण्डेय पुत्र वीरेन्द्र पाण्डेय, विरेन्द्र पाण्डेय की पत्नी निवासीगण पूरे कुमार पाण्डेय का पुरवा कोछा थाना कोतवाली बीकापुर को गिरफ्तार किया गया। हत्या की घटना कारित करने प्रयुक्त समान एक अदद लाठी व एक अदद डण्डा को अभियुक्त के निशानदेही घटनास्थल पर मक्का के खेत से बरामद किया गया
बुधवार की दोपहर घूर गड्ढे की जमीन को लेकर 28 वर्षीय राघवेन्द्र पाण्डेय का विवाद अपने चाचा से हो गया। जिसमें उसके चाचा व चचेरे भाईयों ने गहदाला व लाठी डण्डों से राघवेन्द्र की पिटाई कर दी। जिसको गम्भीरावस्था में सीएचसी बीकापुर ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments