Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसर्व धर्म सामूहिक विवाह कार्यक्रम की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी

सर्व धर्म सामूहिक विवाह कार्यक्रम की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी


◆ तीन नवंबर को शाही अंदाज में होंगे 21 गरीब बेटियों के हाथ होंगे पीले


बसखारी अंबेडकर नगर। रविवार को प्रभावती कैलाश चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा आयोजित सर्व धर्म सामूहिक विवाह कार्यक्रम के लिए शुरू की गई रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के चौथे चरण में पहले पहुंचे 3 वैवाहिक जोड़ों ने अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म प्रस्तुत किया। हालांकि इसके बाद कई अन्य लोग भी रजिस्ट्रेशन के लिए आए हुए थे लेकिन ट्रस्ट के द्वारा निर्धारित 21 वैवाहिक जोड़ों की संख्या पूरी हो जाने के कारण अन्य लोगों को वापस लौटना पड़ा।इससे पहले तीन चरणों में हुए रजिस्ट्रेशन में कुल 18 आवेदन प्राप्त हुए थे। सर्वधर्म सामूहिक विवाह कार्यक्रम के अंतर्गत गरीब परिवार की 21 बेटियों की शादी शाही अंदाज में करने के क्रम में रविवार को कुल 21 आवेदन पत्र ट्रस्ट को प्राप्त हो चुके हैं। पीके चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक/अध्यक्ष डा शरद यादव ने बताया कि आज  कुल 21 गरीब असहाय परिवार की बेटियों की शादी शाही अंदाज में कराने की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। सभी चयनित वैवाहिक जोड़ों एवं परिवार के सदस्यों को आगामी 23 अक्टूबर को हिंदुस्तान मैरिज हॉल में बुलाया गया है। जहां पर आगामी तीन नवंबर को आयोजित सर्वधर्म सामूहिक विवाह के अंतर्गत उनके रहने, खाने पीने की व्यवस्था के साथ  वैवाहिक कार्यक्रम की अन्य व्यवस्थाओं से अवगत कराया जायेगा।इस दौरान प्रमुख रूप से  ट्रस्ट के उपाध्यक्ष अमित कुमार,महासचिव मोहम्मद कलाम, कोषाध्यक्ष जावेद राइन, सचिव मोहम्मद इरफान, मोहम्मद कैफ, मोहम्मद अहमद, पवन कुमार, सूरज सोनी, पवन जयसवाल, हिमांशु सोनी,  मोहम्मद अहमद अंसारी, गप्पू चौधरी, मोहम्मद अहमद अंसारी,सूरज मद्धेशिया आदि लोग मौजूद रहे। बता दे कि कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए बिगत कई वर्षों से पूर्व निर्धारित तीन नवंबर की तिथि पर प्रभावती कैलाश चैरिटेबल ट्रस्ट 21 निर्धन परिवारों की बेटियों की शादी रजवाड़ों की भांति शाही अंदाज में करते हुए उन्हें उपहार स्वरूप गृहस्थी की 21 वस्तुएं भी प्रदान करता है। आगामी तीन नवंबर को होने वाले सर्व धर्म सामूहिक विवाह की तैयारी के संदर्भ में ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष डॉक्टर शरद यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि वैवाहिक कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। वैवाहिक कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए लोगों को जिम्मेदारियां भी दी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments