Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याराष्ट्रीय लोकदल की कार्य समिति बैठक सम्पन्न

राष्ट्रीय लोकदल की कार्य समिति बैठक सम्पन्न


अयोध्या। राष्ट्रीय लोकदल कार्य समिति की बैठक सर्किट हाउस में सम्पन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे थे। अवध जोन अध्यक्ष चौधरी रामसिंह पटेल ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बलराम यादव व संचालन जिला महासचिव संगठन प्रवक्ता रामशंकर वर्मा ने किया।

बैठक में राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने कहा कि आगामी विधानसभा उपचुनाव में राष्ट्रीय लोकदल बढ़-चढ़कर हिस्सा लेगा। रालोद 2027 के विधानसभा चुनाव को टारगेट करके पूरे उत्तर प्रदेश में संगठन बढ़ाने का कार्य कर रहा है। आने वाले समय में रालोद पूर्वांचल मध्यांचल व बुंदेलखंड में भी चुनाव लडने का कार्य करेगा। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वेशनाथ मिश्रा (सुड्डू), अवध जोन अध्यक्ष चौधरी रामसिंह पटेल, अवध जोन अध्यक्ष एससी एसटी प्रकोष्ठ बेचूलाल ज्ञान, जिलाध्यक्ष बलराम यादव,महानगर अध्यक्ष अरविंद सिंह महंथ, अवध जोन सचिव नेतराम वर्मा, महिला जिलाध्यक्ष डॉ शान्ती देवी, जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी ने बैठक को सम्बोधित किया। सुरजीत वर्मा, अनिल वर्मा, अमित पाण्डेय, करियाराम वर्मा, अजीत वर्मा, राम जियावन वर्मा, प्रमोद श्रीवास्तव, राम-लक्ष्मण कोरी, पारसनाथ शर्मा, देवीशरण वर्मा, मातादीन, महेश पाण्डेय आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments