Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याराष्ट्रीय प्रवक्ता का राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

राष्ट्रीय प्रवक्ता का राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

अयोध्या। राष्ट्रीय लोक दल राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे अयोध्या पहुंचे। अवध क्षेत्र प्रमुख चौधरी राम सिंह पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नाका बाईपास पर राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे का स्वागत किया। अनिल दुबे ने अयोध्या पहुँचकर रामलला और हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन भी किया। वहीं प्रयागराज की घटना को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला है।
उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने कहा था कि उत्तर प्रदेश माफिया विहीन हो जाएगा एक भी माफिया उत्तर प्रदेश में नही रहेंगे। लेकिन फिर भी माफिया बाहर है और प्रयागराज, लखीमपुर और कानपुर जैसी घटनाओं को अंजाम दिया। सरकार बताए कि यदि सभी माफिया जेल में है तो ऐसी घटनाएं कैसे घटित हो रही हैं। उन्होंने 2024 चुनाव को लेकर कहा कि 2024 का चुनाव हम सपा के गठबंधन से लड़ेंगे और जीतेंगे क्योंकि जिस प्रकार भाजपा की सरकार में महंगाई आसमान छू रही है किसान परेशान है 2024 में भाजपा को जनता मुंह तोड़ जवाब देने का काम करेगी। बताते चलें कि मनकापुर जाते समय राष्ट्रीय प्रवक्ता ने अयोध्या में रुक कर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments