Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगररश्मी का सीबीएसई नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हुई चयनित

रश्मी का सीबीएसई नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हुई चयनित


जलालपुर अम्बेडकर नगर। नगर स्थित रेडियंट चिल्ड्रेन एकेडमी की कक्षा 11की छात्रा रश्मी रोशन ने सीबीएसई नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। तहसील क्षेत्र के रामपुर दूबे निवासी राजेंद्र प्रसाद की पुत्री रश्मी रोशन ने वाराणसी के संत अचुलनंद कान्वेंट स्कूल में आयोजित सीबीएसई पूर्वी ज़ोन एथलेटिक्स मीट प्रतियोगिता में अंडर -19 लांग जंप गोल्ड, ट्रिपल जंप गोल्ड मेडल हासिल किया।सीबीएसई पूर्वी ज़ोन की एथलेटिक्स मीट चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने से समूचे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। एथलेटिक्स कोच सुनील दूबे के नेतृत्व में विद्यालय की छात्रा रश्मी रोशन ने एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। रश्मी रोशन की माता शीला देवी वर्तमान समय में रामपुरदूबे की ग्रामप्रधान व पिता राजेंद्र प्रसाद उच्च प्राथमिक विद्यालय महेश पुर में इंचार्ज प्रधानाध्यापक हैं।छात्रा रश्मी रोशन के सी बी एस ई नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में चयनित होने पर रेडियंट चिल्ड्रेन एकेडमी के निदेशक गौरव यादव, प्रधानाचार्य अखिलेश शुक्ला,हिमाशु द्विवेदी, अमित शुक्ला,मेंहदी अख्तर डॉ राम शकल,राम धनी, शिवशंकर, गंगा राम आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments