Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरछ वर्षीय बालिका के साथ दुराचार, आरोपी फरार

छ वर्षीय बालिका के साथ दुराचार, आरोपी फरार

जलालपुर,अंबेडकर नगर। छ: वर्षीय बच्ची के साथ एक युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश मे आया है।पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश शुरू कर दिया गया है। क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र कुमार ने घटना स्थल का निरीक्षण कर सख्त कार्यवाही करने का निर्देश दिया। घटना मालीपुर थानाक्षेत्र के एक गांव की है। जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार शाम को बच्ची खेलने के लिए गई थी। परिजन उसे बुलाने गये जहाँ परिजन ने देखा कि युवक मोनू बच्ची को सूनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। जब तक ग्रामीण उसे पकड़ते तबतक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची 112 डायल पुलिस ने जांच पड़ताल कर रिपोर्ट थानाध्यक्ष को दी।पिता की तहरीर पर युवक के खिलाफ बलात्कार और पास्को एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। बुधवार को क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र कुमार ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। मालीपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments