प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर का जीवन भारतीय संस्कृति की दिव्यता, न्यायप्रियता और राष्ट्र सेवा का प्रतीक है। उन्होंने नारी नेतृत्व को एक नई ऊंचाई दी और धार्मिक-सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण कर देश की आत्मा को जीवंत बनाए रखा। उनके द्वारा काशी, अयोध्या और अन्य तीर्थों का जीर्णोद्धार आज भी प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को उनके योगदान से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। सरकार ऐसे आयोजन कर युवा वर्ग को भारत के सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। अहिल्याबाई का जीवन भारत की सनातन शक्ति का प्रतीक है।