Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यालंदन के चालीस मंदिरों में होगा रामनाम जप व हनुमान चालीसा

लंदन के चालीस मंदिरों में होगा रामनाम जप व हनुमान चालीसा


अयोध्या। राम मंदिर में नूतन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश ही नही अपितु विदेशों में उत्सव मनाया जाएगा। लंदन के 40 मंदिरों में महोत्सव को लेकर विशेष आयोजन किया जा रहे है। विदेशों से प्राण प्रतिष्ठा में आमंत्रित व्यक्ति लगातार अयोध्या पहुंच रहे है।

रविवार को कन्टारिया लंदन निवासी भारती देवी आचार्य महार्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर उतरी वे यहां प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में सम्मलित होने के लिए आई हैं। वे प्रतिष्ठित राम बाबा की पुत्री है। उन्होनें ने बताया श्रीराम जन्म भूमि पर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर लंदन के 40 मंदिरों पर पूजन किया जाएगा। इस दौरान हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। श्रीराम नाम जप का आयोजन किया जाएगा। संध्या काल में दीप जलाए जाएंगे। उन्होनें कहा कि अयोध्या आना उनका परम सौभाग्य है। राम जी का बुलावा आया है तो अयोध्या आएं है। मन में बहुत उत्साह है। पूरे लंदन में इसको लेकर बहुत उत्साह है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments