Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यारामनगरी बनेगी पहली सोलर सिटी, मंडलीय समीक्षा बैठक में की गई चर्चा

रामनगरी बनेगी पहली सोलर सिटी, मंडलीय समीक्षा बैठक में की गई चर्चा


अयोध्या। मंडलीय समीक्षा बैठक उप्र मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के माध्यम से आयुक्त सभागार में आयोजित की गयी। बैठक में मण्डलायुक्त ने कहा कि जनपद अयोध्या को प्रथम सोलर सिटी के रूप में विकसित किया जाना है। इसके लिए यूपीनेडा विभाग के अन्तर्गत संचालित पीएम सूर्य घर योजना का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाय। सभी जिलाधिकारियों एवं मुख्य विकास अधिकारियों से इस योजना में रजिस्ट्रेशन के लिए कॉमन सर्विस सेन्टर व ग्राम स्तर पर ग्राम स्तरीय अधिकारियों का सहयोग लिया जाय।

मण्डलायुक्त ने कहा कि दिव्यांगजन पेंशन में फैमिली आईडी से संबंधित लम्बित कार्यों के निस्तारण के लिए मुख्य विकास अधिकारी प्राथमिकता पर कार्य करें। हर घर जल योजना की समीक्षा के दौरान कहा कि जल जीवन मिशन के अन्तर्गत कंट्रोल रूम से मॉनिटरिंग का कार्य जारी रखा जाए तथा जो कटिंग की गयी है उसको यथा शीघ्र सही कराया जाय। उन्होंने समीक्षा के दौरान कौशल विकास एवं ओडीओपी में नामित संस्थाओं के द्वारा दिये जा रहे युवाओं के प्रशिक्षण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिये जाने के निर्देश दिए। सिंचाई विभाग को सिल्ट की सफाई समय पर पूर्ण करने को कहा।

बैठक में जिलाधिकारी अयोध्या चन्द्र विजय सिंह, जिलाधिकारी अमेठी निशा अनन्त, बाराबंकी सत्येन्द्र कुमार, सुल्तानपुर कृत्तिका ज्योत्सना, अपर आयुक्त प्रशासन अजय कांत सैनी, मुख्य विकास अधिकारी अयोध्या कृष्ण कुमार सिंह, बाराबंकी ए0 सुथन, अमेठी सूरज पटेल, सुल्तानपुर अंकुर कौशिक, मुख्य अभियन्ता लोक निर्माण, सिंचाई, विद्युत, अधीक्षण अभियंता गण, वन संरक्षक, अपर निदेशक शिक्षा, संयुक्त निदेशक, उपनिदेशक अर्थ एवं संख्या सहित अन्य मण्डल स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments