Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याधारा रोड स्थित साकेत सदन के पीछे बनेगा रामलला पार्क

धारा रोड स्थित साकेत सदन के पीछे बनेगा रामलला पार्क


◆ 6.86 एकड़ में होगा निर्मित, होंगे पांच जोन, तमाम अत्याधुनिक सुविधाओं से होगा लैस


अयोध्या। साकेत सदन (अफीम कोठी) के पीछे तकरीबन 18 करोड़ में रामलला पार्क का निर्माण कराया जाएगा। इस पार्क में तमाम अत्याधुनिक सुविधाएं मौजूद रहेंगी। अमृत 2.0 योजना अंतर्गत 14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर साकेत सदन के पीछे स्थित लिगेसी वेस्ट की भूमि पर रामलला पार्क का निर्माण होना है। नगर विकास विभाग 6.86 एकड़ में इसका निर्माण कराएगा। पार्क में प्रवेश द्वार, वाच टावर, टिकट काउंटर, पार्किंग, स्क्रीन वाल व टायलेट रहेगा।

चार जोन में अलग-अलग दृश्य रामलला पार्क में चार जोन रहेंगे। सबमें अलग-अलग दृश्य देखने को मिलेगा। जोन प्रथम में भगवान श्री राम के जन्म का दृश्य, जोन-द्वितीय में भगवान श्री राम के बालावस्था का दृश्य, जोन-तृतीय में भगवान श्री राम के गुरुकुल का दृश्य व जोन-चार में ताड़का वध कथा का दृश्य, रोड, वाटर बॉडी, ओपेन एयर थियेटर, फाउंटेन, स्टैच्यू, किड्स प्ले एरिया, ओपेन जिम व इत्यादि कार्य भी होंगे।

नगर आयुक्त संतोष शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विज़न के अनुसार यह पार्क अयोध्या के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समागम का केन्द्र होगा। और पर्यटन में चार चांद लगा देगा। तमाम ऐसे प्रोजेक्ट हैं जो पर्यटन की दृष्टि से ही विकसित किये गए हैं। कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस के प्रोजेक्ट मैनेजर देवव्रत पवार ने बताया कि निर्माण जल्द से जल्द शुरू कराने की प्रक्रिया कराई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments