Monday, March 9, 2026
HomeNewsप्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को दोनों समय निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराएगी...

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को दोनों समय निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराएगी राम रसोई


◆ 15 जनवरी से 15 फरवरी तक दोनों समय चलेगी राम रसोई


अयोध्या। श्रृद्धालुओं को निशुल्क भोजन प्रसाद उपलब्ध कराने वाली राम रसोई प्राण प्रतिष्ठा माह में दोनों समय निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराएगी। राम रसोई की स्थापना को चार वर्ष पूर्ण हो गए है। विवाह-पंचमी के अवसर पर 1 दिसम्बर 2019 से राम रसोई प्रारम्भ हुई। सामूहिक भोजन करने के लिए अमावा मंदिर में हॉल बनावाया गया। अमावा मंदिर में राम रसोई का संचालन महावीर ट्रस्ट पटना के द्वारा किया जा रहा है।

राम रसोई के चार वर्ष पूर्ण होने पर किशोर कुणाल मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होनें बताया कि राम रसोई की स्थापना के बाद विगत 4 वर्षो में लगभग 25 लाख लोगों ने यहां भोजन प्रसाद प्राप्त किया है। हर साल का बजट 3 करोड़ रूपये होता है। जिसे इस वर्ष बढ़ा कर 5 करोड कर दिया गया है। रोजाना लगभग 3 से 4 हजार श्रृद्धालुओं को भोजन कराया जाता है। प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए यह 5 हजार तक पहुचने की सम्भावना है।

उन्होनें बताया कि श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान राम रसोई में भोजन प्रसाद 15 जनवरी से 15 फरवरी तक दोनों पाली निशुल्क उपलब्ध रहेगा। 15 जनवरी से एक महीने तक भक्तों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए राम रसोई मे भोजन के अतिरिक्त राम भक्तों को, जो भीड़ के कारण राम रसोई में भाग नहीं ले सकेंगे, पैकेट में भी भोजन उपलब्ध कराया जायेगा। यह व्यवस्था सुबह नौ बजे से प्रारम्भ होगी। भक्तों को अपना आधार कार्ड दिखाकर भोजन कूपन प्राप्त करना है। बाकी भोजन व्यवस्था पहले की तरह यथावत सुबह 11 से 3 दोपहर तक उपलब्ध रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments