Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या140 करोड भारतीयों की भवानाओं का प्रतीक है राम मंदिर - शेखर...

140 करोड भारतीयों की भवानाओं का प्रतीक है राम मंदिर – शेखर सुमन


◆ शनिवार की देर शाम अयोध्या के मंदिरों में किया दर्शन पूजन


अयोध्या। 140 करोड़ भारतीयों की भावनाओं, एकता और अस्तित्व का प्रतीक है यह राम मंदिर। यहां कदम रखा तो लगा की मोक्ष की प्राप्ति हो गई। कुछ अनुभूतियां होती है वह शब्दों में बयां नही किया जा सकता है। उसकी गरिमा कम हो जाती है। उक्त बातें बॉलीबुड अभिनेता शेखर सुमन ने अयोध्या में दर्शन पूजन के बाद कही। शनिवार की देर शाम उन्होनें  अयोध्या में श्री राम जन्म भूमि, कनक भवन व हनुमान गढ़ी में दर्शन पूजन किया। उनके साथ पूर्व महापौर ऋषिकेष उपाध्याय भी थे।

                        अभिनेता शेखर सुमन ने कहा कि रामानंद सागर भाग्यशाली थे। प्रभु श्री राम उनके बनाए सीरियल के द्वारा फिर से हर भारतवासी के दिल में पहुंचे। जब-जब पाप बढ़ेगा। जब-जब बिखरे का हिंदुस्तान तब तब राम हमको जोड़ेंगे। प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद। उनके अथक प्रयास से जो नहीं हो सका हजारों साल वह हो रहा है। जो मोदी का विरोध करते है। उन्हें आगे चलकर अहसास होगा कि प्रधानमंत्री ने कौन सा इतिहास रच दिया।

इस दौरान उन्होंने लिविंग रिलेशनशिप को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट के द्वारा की गई टिप्पणी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का समर्थन किया। शेखर सुमन ने कहा कि फिल्म और धारावाहिकों में परोसी जा रही अभद्रता और नग्नता के लिए ही सेंसर का निर्माण किया गया है। मुझे खुद उस समय अहसास होता है। ऐसा जब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अश्लीलता और नग्नता देखता हूँ। गाली गलौज गंदी बातें सिखाई जा रही है। जिससे नैतिकता का पतन हो रहा है।इसके बारे में हमें खुद सोचना चाहिए और रोक लगनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments