Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामजदूरों की कमी से राम मंदिर निर्माण की गति पड़ी धीमी, एल...

मजदूरों की कमी से राम मंदिर निर्माण की गति पड़ी धीमी, एल एण्ड टी को मजदूरों की संख्या बढ़ाने का निर्देश


◆ भीषण गर्मी के कारण अपने घरों को वापस चले गए हैं मजदूर


अयोध्या। राम मंदिर के निर्माण की गति में कमी आई है। मजदूरों की कमी के कारण निर्माण की गति धीमी पड़ गई है। एल एण्ड टी को मजदूरों तथा सब कन्टेक्टर बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। मंदिर निर्माण समिति की बैठक में रविवार को यह निर्णय लिया गया।

मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्र ने बताया कि पिछले तीन महीने से मंदिर निर्माण की गति में कमी आई है। 2 महीने देरी से कार्य चल रहा है। निर्माण समिति ने दिसम्बर 2024 तक निर्माण पूर्ण करने का लक्ष्य रखा है। लेकिन मजदूरों की कमी के चलते लक्ष्य पूरा करने में दिक्कत हो रही है। उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी के चलते मजदूर अपने घरों को चले गए हैं। एलएनटी मजदूरों को वापस लाने में सफल नहीं हो रहा है।

उन्होंने बताया कि राम मंदिर निर्माण पूरा करने का लक्ष्य दिसंबर 2024 है। सबसे बड़ी चुनौती शिखर के निर्माण की है। शिखर का निर्माण तभी हो सकता है। जब द्वितीय तल का निर्माण पूरा हो जाए। द्वितीय तल के जो डोम है वह पूरे हो जाए। आज की गति से अगर निर्माण किया गया। तो 2 महीने का विलंब होगा। एलएनटी को निर्देश दिया गया है कि वह मजदूरों की संख्या बढ़ाए। राम मंदिर निर्माण की गति जो अपेक्षित है वह पिछले तीन माह में कम हुई है। मजदूरों की संख्या में बहुत बड़ी कमी है। 200 से 250 मजदूर अधिक और नहीं बढ़ाए गए तो निश्चित ही हम दिसंबर में कार्य पूरा नहीं कर पाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments