Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याआस्था स्पेशल गाडियों से अयोध्या पहुंचने वाले रामभक्तों को स्टेशन पर पुष्प...

आस्था स्पेशल गाडियों से अयोध्या पहुंचने वाले रामभक्तों को स्टेशन पर पुष्प वर्षा कर हुआ स्वागत


अयोध्या। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद श्री राम दर्शन यात्रा में लगातार देश के विभिन्न प्रान्तों से राम भक्तों का अयोध्या आने का सिलसिला जारी है। स्टेशन पर रामसेवकों द्वारा उनका स्वागत अभिनंदन कर उन्हें आवास व्यवस्था हेतु अलग-अलग टेंट सिटी भेजा जाता है। स्टेशन पर आस्था स्पेशल गाड़ियां पहुंचने पर जयश्री राम के जयघोष से पूरा वातावरण गुंजायमान हो जाता है। स्टेशन व्यवस्था प्रमुख भाजपा महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह की देखरेख में स्टेशन पर रामभक्तों का स्वागत किया जाता है।

शुक्रवार को तेरह आस्था स्पेशल से अयोध्या पहुंचे रामभक्तों का स्थानीय लोगों द्वारा स्टेशनों पर पुष्पवर्षा, घंटा-घडियाल, शंख की मंगल ध्वनि के मध्य तिलक लगा कर सभी राम भक्तों का अभिनंदन किया गया।

सलारपुर स्टेशन पर गुजरात तेलंगाना तथा महाराष्ट्र से ट्रेन पहुंची। जहां इं.रणवीर सिंह, कर्मवीर सिंह, अंकुर सिंह, वीरसेन का आशीष श्रीवास्तव द्वारा रामभक्तों का स्वागत किया। अयोध्या धाम स्टेशन पर कर्नाटक, विशाखापत्तनम् तथा तमिलनाडु से आस्था स्पेशल गाडियों से राम भक्त यहां पहुंचे। जहां आलोक सिंह रोहित के नेतृत्व में सनी सिंह, दीपक सिंह, हर्षित पाण्डेय, सूरज ने पुष्प वर्षा कर सभी का स्वागत किया।

 अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर मुरादाबाद, उत्तराखंड से ट्रेन पहुंची। कटरा रेलवे स्टेशन पर पश्चिम बंगाल के हावड़ा तथा मालदा , लगडींग, असम के लिडो से गाड़िया पहुंची। दर्शन नगर रेलवे स्टेशन पर पुणे महाराष्ट्र से गाड़िया पहुंची।

परिवाहन व्यवस्था प्रमुख गोरखनाथ बाबा की देख रेख में स्टेशन पहुंचने के बाद सभी को बसों द्वारा उनके आवास व्यवस्था हेतु तेलंगाना के रामभक्तों को हनुमान गुफा तथा अन्य को नव्य अयोध्या में बनी टेंट सिटी के लिए भेजा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments