Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यादेश के विभिन्न प्रांतों से आस्था स्पेशल से रामभक्त पहुंचे रामनगरी

देश के विभिन्न प्रांतों से आस्था स्पेशल से रामभक्त पहुंचे रामनगरी


अयोध्या। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद श्री राम दर्शन यात्रा में लगातार देश के विभिन्न प्रान्तों से राम भक्तों का अयोध्या आने का सिलसिला जारी है। स्टेशन पर रामसेवकों द्वारा उनका स्वागत अभिनंदन कर उन्हें आवास व्यवस्था हेतु अलग-अलग टेंट सिटी भेजा जाता है। स्टेशन पर आस्था स्पेशल गाड़ियां पहुंचने पर जयश्री राम के जयघोष से पूरा वातावरण गुंजायमान हो जाता है।
शुक्रवार को नौ आस्था स्पेशल ट्रेनों से रामलला के दर्शन हेतु श्रद्धालु यहां पहुंचे। अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर तमिलनाडू, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक से रामभक्त आस्था स्पेशल से पहुंचे। स्टेशन पहुंचने पर आलोक सिंह रोहित के नेतृत्व सनी सिंह, दीपक सिंह, हर्षित पाण्डेय, सूरज आदि ने पुष्प वर्षा कर सभी का अभिनंदन किया गया। तमिलनाडू के रामभक्तों को नव्य अयोध्या की टेंट सिटी के अंजनेरी, आंध्र प्रदेश के चित्रकूट तथा कर्नाटक के रामभक्तो को हनुमान गुफा टेंट सिटी भेजा आवास व्यवस्था हेतु भेजा गया।
सलारपुर रेलवे स्टेशन पर गुजरात, तेलंगाना तथा महाराष्ट्र से ट्रेनें पहुंची। यहां इं रणवीर सिंह, कर्मवीर सिंह, अंकुर सिंह तथा वीरसेन काका द्वारा पुष्प वर्षा तथा रोली तिलक लगा कर सभी का स्वागत किया गया। आवास व्यवस्था हेतु गुजरात के श्रद्धालुओं को नव्य अयोध्या की अंजनेरी तेलंगाना को चित्रकूट व प्रयाग तथा महाराष्ट्र के रामभक्तों को टेंट सिटी के मिथिला नगर आवास व्यवस्था हेतु भेजा गया।
अयोध्या कैंट स्टेशन पर उत्तराखंड तथा उत्तर प्रदेश से राम भक्त रामनगरी पहुंचे। कटरा स्टेशन पर पश्चिम बंगाल से आस्था स्पेशल रामभक्तों को लेकर पहुंची। उत्तराखंड के रामभक्तों को नव्य अयोध्या टेंट सिटी के प्रयाग नगर, उत्तर प्रदेश के अंजनेरी व प्रयाग तथा पश्चिम बंगाल के श्रद्धालुओं को आवास व्यवस्था हेतु नव्य अयोध्या टेंट सिटी के मिथिला नगर भेजा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments