Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यास्वछता अभियान को लेकर रैली का किया गया आयोजन

स्वछता अभियान को लेकर रैली का किया गया आयोजन

अयोध्या। कौशल विकास उद्यमशीलता मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर जनभागीदारी इवेंट जी20 कार्यक्रम के तहत जन शिक्षण संस्थान अयोध्या द्वारा आज पूरा ब्लॉक के बाकडगंज प्रशिक्षण केंद्र पर स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए एक रैली का आयोजन किया गया। जिसमें संस्था के प्रशिक्षणार्थियों ने भागीदारी की मणिप्राण संगठन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी मंसाराम द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को अपने जीवन में स्वच्छता अपनाने के लिए बताया गया।
उन्होंने बताया कि आज के समाज में हम स्वच्छ रहकर ही हम स्वस्थ रह सकते हैं तत्पश्चात एक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया लोगों को शिक्षा के साथ साथ रिस्कल के प्रति जागरूक किया गया। कार्यालय प्रबंधक प्रेम नाथ दुबे ने उपस्थित लोगों को बताया किस प्रकार शिक्षा विभिन्न प्रकार के ट्रेडों में प्रशिक्षण प्राप्त करके अपने जीवन को सार्थक बना सकते है। संस्था द्वारा चल रहे प्रशिक्षण में राम नेवल वर्मा मदद राम वर्मा परशुराम गौड विशाल वर्मा गंगोत्री कुमार खुशबू कुमारी पूजा मौर्या रोहित कसौधान उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments