Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या खादी महोत्सव के अर्न्तगत निकाली रैली

खादी महोत्सव के अर्न्तगत निकाली रैली

0
115

अयोध्या। देशभर में 2 अक्टूबर  से 31 अक्टूबर तक खादी महोत्सव मनाया जा रहा है। जिसके अर्न्तगत शनिवार का रैली निकाली गई। रैली रनीवां आश्रम, नाका हनुमानगढ़ी होते हुए फतेहगंज, तक गई।

इस दौरान ग्राम स्वावलंबी विद्यालय रानीवा आश्रम आचार्य नगर नाका अयोध्या के मंत्री ओम प्रकाश मिश्र ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा खादी फॉर नेशन खादी फॉर फैशन का नारा दिया गया है। जिससे खादी की अधिक से अधिक बिक्री हो सके। खादी क्षेत्र में जुड़े गरीब बुनकरों के आर्थिक स्थिति एवं देश की आर्थिक अर्थव्यवस्था में लाभ मिल सके । खादी ग्राम उद्योग आयोग के निर्देशानुसार खादी महोत्सव मनाते हुए रैली का आयोजित की गई है।

रैली में मुख्य रूप से संस्था के संरक्षक सदस्य राम नायक पांडे, जमुना प्रसाद अवस्थी, सर्वजीत पांडे, राम किशोर तिवारी, सतीश कुमार सिंह, देवेंद्र कुमार पाठक, गोपाल कृष्ण तिवारी, राजाराम शिरोमणि द्विवेदी, राम द्विवेदी, अरुण कुमार उपाध्याय, राम केवल विश्वकर्मा, रामनारायण, राजेश कुमार शुक्ला, राजेश तिवारी, कौशल्या देवी, जवाहिर, लालचंद, लक्ष्मी प्रसाद आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here