Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगररेडिएंट कॉलेज में रक्षा बंधन समारोह का हुआ आयोजन

रेडिएंट कॉलेज में रक्षा बंधन समारोह का हुआ आयोजन

जलालपुर अंबेडकर नगर। जलालपुर नगर क्षेत्र में स्थित प्रतिष्ठित रेडिएंट कॉलेज की प्री-प्राइमरी विंग में रक्षाबंधन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने छात्रों और शिक्षकों के साथ-साथ मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेंद्र मौर्य व विद्यालय के प्रधानाचार्य अखिलेश शुक्ला को मिष्ठान्न खिलाते हुए रक्षा सूत्र बाँध कर प्राचीन भारतीय परंपरा का निर्वहन करते हुए रक्षा का वचन लिया। इस अवसर पर प्राइमरी से लेकर बारहवीं तक की  छात्रों में गजब का उत्साह देखने को मिला। इस समारोह में उपप्रधानाचार्य सचीन्द्र उत्तम, उपप्रधानाचार्य सुधीर सलारिया,  कोऑर्डिनेटर संगीता शर्मा व शैल द्विवेदी समेत तमाम शिक्षक व शिक्षिकायें मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments