Sunday, September 22, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याराजस्थान सरकार पहुंची अयोध्या, सामूहिक रूप से करेंगे राम लला का दर्शन

राजस्थान सरकार पहुंची अयोध्या, सामूहिक रूप से करेंगे राम लला का दर्शन


◆ लोकसभा चुनाव पर बोले राजस्थान के सीएम –  सब राम की महिमा है जो करेंगे अच्छा करेंगे


अयोध्या। राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा अपनी कैबिनेट सहित 133 सदस्यों का डेलीगेशन अयोध्या महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पहुंचा। एयरपोर्ट पर प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दूबे सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारी ने भव्य स्वागत किया। अयोध्या में दशरथ समाधि के पास 100 करोड़ की लागत बनने वाले माहेश्वरी समाज की धर्मशाला का भूमि पूजन भी करेंगे। तत्पश्चात राम लला के दर्शन हेतु जाएंगे।

एयरपोर्ट पर सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि आज अयोध्या नगरी में आकर मन प्रसन्न हो गया है। इससे पहले जब कभी भी दर्शन किए थे तो टेंट में किए थे और अब भव्य और दिव्य मंदिर में दर्शन हो रहे हैं। मैं अपने आप को सौभाग्यशाली मान रहा हूं। कितना बड़ा काम हुआ है। अब राम लला का दर्शन भव्य और दिव्य मंदिर में कर पाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहुत-बहुत धन्यवाद और साधुवाद। उन्होंने इस देश में ही दुनिया के सबसे बड़े इस सांस्कृतिक महत्व वाले केंद्र को इतना विशाल राम लला का मंदिर बनकर तैयार हुआ है। राम हमारे रोम-रोम में बसते हैं। राम हमारे आस्था के केंद्र हैं। लोकसभा चुनाव पर मुख्यमंत्री ने कहा सभी जगह राम की महिमा है। भगवान राम जो करेंगे अच्छा करेंगे।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments