Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यारेलवे बोर्ड के सदस्य ने किया स्टेशनों की सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं...

रेलवे बोर्ड के सदस्य ने किया स्टेशनों की सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण

अयोध्या। रेलवे बोर्ड के सदस्य इंफ्रास्टक्चर अनिल कुमार खण्डेलवाल ने मण्डल रेल प्रबन्धक एसएम शर्मा एवं मंडल के अन्य अधिकारियों के साथ अयोध्या धाम जंक्शन एवं अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने रेलवे ट्रैक पर पहुंचकर संरक्षा एवं ट्रैक के रखरखाव की जानकारी प्राप्त किया।
उन्होंने अयोध्या धाम जं. स्टेशन पर प्लेटफॉर्म, स्टेशन परिसर, कार्यालय, यात्री सुविधाओं तथा अन्य व्यवस्थाओं को परखा तथा यात्री सुविधाओं में निरंतर वृद्धि करने की बात कही। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ संयुक्त रूप से आयोजित बैठक में भाग लिया। सभी को नियमबद्ध कार्यप्रणाली का अनुसरण करते हुए उत्तम सेवाएं प्रदान करने हेतु प्रेरित किया।
उन्होंने यात्रियों की आवश्यकता के अनुसार यात्री सुविधाओं में निरंतर वृद्धि करते रहने तथा यात्रियों के अनुकूल वातावरण बनाने की बात पर बल दिया। अयोध्या कैंट स्टेशन पर पहुंचकर सदस्य इंफ्रा. ने लोको पॉयलेट एवं ट्रेन मैनेजर लॉबी में पहुंचकर कर्मचारियों को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं को परखा तथा इस संबंध में आवश्यक सुझाव और निर्देश दिए तथा कर्मियों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने इमरजेन्सी ब्रेकिंग सिस्टम की कार्यप्रणाली का प्रदर्शन भी देखा। इसके उपरांत उन्होंने प्लेटफॉर्म एवं स्टेशन परिसर, रिले रूम तथा पैनल रूम का निरीक्षण किया तथा गाड़ी परिचालन एवं संरक्षा के मानकों को जांचा। निरीक्षण में अनेक विभागों के शाखाध्यक्षों सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments