Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या19 से 25 नवंबर तक आयोजित होगा कौमी एकता सप्ताह

19 से 25 नवंबर तक आयोजित होगा कौमी एकता सप्ताह


अयोध्या। जिलाधिकारी श्री चन्द्र विजय सिंह ने बताया कि 19 नवम्बर  से 25 नवंबर तक कौमी एकता सप्ताह मनाया जायेगा। 19 नवम्बर को राष्ट्रीय अखण्डता दिवस आयोजित होगा, जिसमें धर्मनिरपेक्षता, सांप्रदायिकता-विरोधी और अहिंसा संबंधी विषयों को महत्व देने के लिए बैठक, विचार-गोष्ठियों और सेमिनार आयोजित किए जाएं। 20 नवम्बर को अल्पसंख्यक कल्याण दिवस के रूप में आयोजित होगा। जिसमें प्रधानमंत्री के 15 सूत्रीय अल्पसंख्यकों के कार्यक्रम की बातों पर जोर दिया जाए। दंगा सम्भावित शहरों में भाई-चारा बढ़ाने के लिए विशेष जूलूस निकाले जाए। 21 नवम्बर को भाषाई सद्भावना दिवस के रूप में आयोजित होगा। जिसमें विशेष साहित्यिक समारोहों और कवि सम्मेलनों का आयोजन किया जाए ताकि भारत में प्रत्येक क्षेत्र के लोग एक दूसरे की भाषाई धरोहर को समझ सकें। 22 नवम्बर को कमजोर वर्ग दिवस के रूप में आयोजित होगा, जिसमें विभिन्न सरकारी कार्यकमों के तहत अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति तथा कमजोर वर्ग के लोगों की सहायता करने वाली मदों का प्रचार-प्रसार करने के लिए बैठकें और रैलियां आयोजित की जाएं और अतिरिक्त जमीन भूमिहीन मजदूरों को आवंटित करने पर जोर दिया जाए। 23 नवम्बर को सांस्कृतिक एकता दिवस के रूप में आयोजित होगा, जिसमें विविधता में एकता की भारतीय परम्परा को प्रस्तुत करने और सांस्कृतिज संरक्षण  तथा अखण्डता को बढ़ावा देने के लिये सांस्कृतिक समारोहों का आयोजन किया जाए। 24 नवम्बर को महिला दिवस के रूप में आयोजित होगा, जिसमें भारतीय समाज में महिलाओं के महत्व और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को उजागर किया जाए। 25 नवम्बर को संरक्षण दिवस के रूप में आयोजित होगा, जिसमें पर्यावरण को सुरक्षित रखने के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल देन के लिए बैठकों और समारोहों का आयोजन किया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments