Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजनसेवा से बढ़ती है आत्म-संतुष्टि और मानसिक स्वास्थ्य: डॉ. आलोक मनदर्शन

जनसेवा से बढ़ती है आत्म-संतुष्टि और मानसिक स्वास्थ्य: डॉ. आलोक मनदर्शन


अयोध्या। आयुष्मान फाउंडेशन द्वारा सोहावल स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित सामाजिक सरोकार प्रशस्ति समारोह में मानसिक स्वास्थ्य एवं जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. आलोक मनदर्शन को माइंड मेंटर ऑफ ईयर–2025’ सम्मान से अलंकृत किया गया। वर्ष भर में सौ से अधिक संस्थागत एवं सामुदायिक मनो-जागरूकता सत्रों के सफल संचालन के लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. आलोक मनदर्शन ने कहा कि जिस प्रकार शारीरिक स्वास्थ्य के लिए पौष्टिक आहार आवश्यक है, उसी तरह मानसिक स्वास्थ्य के लिए आत्म-संतुष्टि, प्रेम और सकारात्मक भावनाएं जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि जनसेवा, पारिवारिक एवं सामाजिक संबंधों में आत्मीयता से व्यक्ति के भीतर सकारात्मक हार्मोन सक्रिय होते हैं, जिससे मानसिक संतुलन और प्रसन्नता बनी रहती है।

उन्होंने बताया कि प्रेम, आपसी सहयोग, कला, संगीत, साहित्य, भक्ति और सामाजिक सेवा जैसी गतिविधियां मन को सशक्त बनाती हैं और तनाव को कम करने में सहायक होती हैं। ऐसे भावनात्मक जुड़ाव आधुनिक जीवन की चुनौतियों से निपटने में प्रभावी भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह उपस्थित रहे। समारोह के दौरान फाउंडेशन अध्यक्ष एवं अतिथियों द्वारा जरूरतमंदों को कंबल का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों और बड़ी संख्या में नागरिकों की सहभागिता रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments