Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपूरे विश्व में हिंदुस्तान की पहचान आधुनिक भारत के निर्माता थे पं...

पूरे विश्व में हिंदुस्तान की पहचान आधुनिक भारत के निर्माता थे पं नेहरू – सुखीलाल वर्मा

अम्बेडकर नगर। आधुनिक भारत के निर्माता प्रथम प्रधानमंत्री पं जवाहरलाल नेहरू ने जब देश की बागडोर संभाली तो भारत के आर्थिक संसाधनों से ब्रिटिश सरकार अपना खजाना भरा और पं नेहरू ने भारत निर्माण दृढ़ संकल्प के साथ शून्य से शुरू किया और बुलंदियों पर पहुंचाया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुखीलाल वर्मा जिला कांग्रेस कार्यालय पर गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व भारत की बौद्धिक संपदा का लोहा मानता है तो वैश्विक स्तर पर भारत की पहचान पर पं जवाहरलाल नेहरू से थी  है और रहेगी।

जिला कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी डा विजय शंकर तिवारी ने बताया कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कार्यालय पर राष्ट्रीय सद्भावना दिवस के रूप में मनायी गयी। वरिष्ठ नेता सुखीलाल वर्मा प्रभारी अकबरपुर विधानसभा की अध्यक्षता और पीसीसी सदस्य गुलाम रसूल छोटू के संचालन में हुये कार्यक्रम में उपस्थित समस्त कांग्रेसजनों ने पं नेहरू के चित्र पर पुष्प धूप माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

उप्र कांग्रेस सोशल मीडिया महासचिव संजय तिवारी ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का कण कण पं जवाहरलाल नेहरू के सपनों की झांकी है, सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने भाखड़ा नांगल बांध आईआईटी,इसरो, एम्स और आईआईएम की नींव रखी और आज उसी के चलते भारत विश्व के अग्रणी देशों में आ खड़ा हुआ।

जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी डा विजय शंकर तिवारी और पीसीसी सदस्य गुलाम रसूल छोटू ने कहा कि देश के चौमुखी विकास के लिए जहां पं नेहरू ने पंचवर्षीय योजनायें शुरू किया वहीं सामाजिक न्याय को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जहाँ लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी को उपप्रधानमंत्री गृहमंत्री बने। वहीं डा अम्बेडकर को कानूनमंत्री और डा श्यामाप्रसाद मुखर्जी को जम्मू-कश्मीर मामलों का मंत्री बनाया।

जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रवीश शुक्ला और जिला कांग्रेस सचिव राकेश कुमार वर्मा ने कहा कि आज जम्मू-कश्मीर भारत का अविभाज्य अंग है तो वह केवल और केवल पं जवाहरलाल नेहरू जी के कारण और पं नेहरू विश्व इतिहास के अमर पुरुष हैं।

जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल वर्मा और उप्र किसान कांग्रेस के सचिव अमित कुमार यादव ने कहा कि पं नेहरू की विदेश नीति के चलते ही विश्व के सभी नेता उनका साथ चाहते रहे और उन्होंने सवा सौ देशों को निर्गुट आंदोलन के बैनरतले एकसूत्र में पिरो दिया।

गोष्ठी को पीसीसी सदस्य सरिता यादव, वरिष्ठ नेता मस्तराम शर्मा, नगर उपाध्यक्ष रीतेश त्रिपाठी ने भी संबोधित किया।

पूर्व जिलाध्यक्ष राम कुमार पाल ,जिला किसान कांग्रेस प्रकोष्ठ अध्यक्ष वशिष्ठ पांडेय, उप्र अल्पसंख्यक कांग्रेस के सचिव जियाउद्दीन अंसारी, जिला कांग्रेस प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्रा बबलू,द्विजेंद्र नारायण शुक्ला ने पुषांजलि अर्पित कर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री को नमन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments