Friday, March 6, 2026
HomeNewsरेलवे प्लेटफॉर्म पर पुरानी पेंशन बहाली के लिए धरना

रेलवे प्लेटफॉर्म पर पुरानी पेंशन बहाली के लिए धरना


अयोध्या। कैंट रेलवे स्टेशन पर पुरानी पेंशन बहाली को लेकर गुरुवार को उत्तरीय मजदूर रेलवे यूनियन ने धरना दिया। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे शाखा अध्यक्ष जितेंद्र यादव ने कहा कि नई पेंशन स्कीम के विरोध में यहाँ सभी क्रामिक अनशन पर बैठे है। विगत कई दिनों से लगातार धरना चल रहा है। जब तक यह तानाशाही सरकार पुरानी पेंशन नहीं बहाल कर देती है, तब तक इसी तरह  अनशन चलता रहेगा। सभी कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन भी पूरी कर्तव्य निष्ठा से निभाते रहेंगे।

शाखा सचिव अवधेश दुबे ने कहा कि हम सरकार से मांग कर रहे है कि हमारे बुढ़ापे की लाठी जो छीनी है वो पुरानी पेंशन वापस कर दें। नई पेंशन स्कीम किसी भी परिस्तिथि में हम लोगों को कतई स्वीकार नहीं है। मंडल उपाध्यक्ष दीपक शुक्ला ने अपने सम्बोधन में कहाकि देश में दो विधान नहीं चलेगा राजनेता पुरानी पेंशन ले रहे है और हम कर्मचारियों को एनपीएस दिया जा रहा है। सरकार का दोहरा नजरिया देश में राम राज्य कैसे लाएगी।

 धरने में संगठन मंत्री राजन यादव, अंकित यादव, दिनेश द्विवेदी, अशोक वर्मा, मीडिया प्रभारी जुनैद अहमद, मनीष कुमार, महिला विंग की प्रतिनिधि मोनू निषाद एवं अन्य सदस्य नरसी लाल मीणा, मोहम्मद सलाम, रेहान, संजय कुमार, अवधेश यादव, आशुतोष तिवारी, पंकज वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे ।


अंतिम दिन भी जारी रही चार दिवसीय क्रमिक भूख हड़ताल


अयोध्या। पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मंच के तत्वाधान में चार दिवसीय क्रमिक भूख हड़ताल अंतिम दिन भी जारी रही। चौथे दिन की भूख हड़ताल का नेतृत्व अंजुम मुख्तार खान शाखा अध्यक्ष एनआरएमयू एवं हीरालाल शाखा मंत्री कर्मचारी ने किया।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशल बहाली तक आन्दोलन जारी हरेगा। जिला मंत्री राम प्रकाश सिंह ने कहा कि 2024 में कर्मचारियों को सरकार से पुरानी पेंशन मूल रूप में चाहिए बिना किसी संशोधन के। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ संजय सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार जो तानाशाही रवैया अपनाए है वो जनहित में नही है सरकार केंद्र और राज्य सरकार कर्मचारियों को पुरानी पेंशन तत्काल बहाल करे और अपने वादे के अनुसार सभी विभागों में जल्द से जल्द कर्मचारियों की भर्ती करे जिससे बेरोजगार युवकों को रोजगार मिल सके। मौके पर अश्वनी तिवारी, वीबी सिंह, राजकुमार प्रिंस, रमाकांत यादव, नीरज श्रीवास्तव, संजीव कन्नौजिया, एपी मौर्य, अंबिका, अर्चना साहू, प्रभावती, अमित यादव, कमला प्रसाद यादव, राजकुमार मिश्रा, सुधीर त्रिपाठी, डेनियल भारती, जय नारायण तिवारी, सूर्यवीर यादव मुरलीधर यादव ,राम सुरेश शर्मा, राजेन्द्र सिंह, सचिन त्रिपाठी, मोहम्मद नसीम खान, अवधेश यादव ,अशोक वर्मा, जिलाजीत वर्मा, देवेन्द्र गुप्ता, अखण्ड गौतम, फूलचंद सरोज, शिवशंकर, अमिताभ सिंह, राजकुमार, आशुतोष, जय गोविंद वर्मा ,जय सिंह यादव, सौरभ सिंह, शशिकला यादव, अभय दुबे निवेदिता यादव, अनिल दूबे, अर्चना शर्मा ,ओमप्रकाश तिवारी, अरविंद दूबे, उदयभान सिंह, अजीत,विष्णु मिश्रा आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments