Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरई-रिक्शा चालकों से अवैध वसूली के खिलाफ प्रदर्शन, नगर पालिका ने दिया...

ई-रिक्शा चालकों से अवैध वसूली के खिलाफ प्रदर्शन, नगर पालिका ने दिया कार्रवाई का आश्वासन


जलालपुर अंबेडकर नगर। नगर पालिका क्षेत्र जलालपुर में ई-रिक्शा चालकों ने टैक्सी स्टैंड ठेकेदार द्वारा की जा रही कथित अवैध वसूली के विरोध में सोमवार को रामलीला मैदान में जोरदार प्रदर्शन किया। दर्जनों चालकों ने अपने वाहनों के साथ नगर पालिका कार्यालय का घेराव कर विरोध जताया। आरोप है कि ठेकेदार द्वारा प्रतिदिन प्रति रिक्शा 50 रुपए की वसूली की जा रही है, जिसकी कोई वैध रसीद नहीं दी जाती, बल्कि सादे कागज पर लिखकर पैसा लिया जा रहा है।

प्रदर्शन की सूचना पर चेयरमैन प्रतिनिधि अबुल बशर अंसारी और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अरविंद कुमार मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे चालकों से बातचीत की। अधिकारियों ने उन्हें आश्वस्त किया कि टैक्सी स्टैंड ठेकेदार को इस अवैध वसूली के संबंध में नोटिस जारी किया जाएगा और भविष्य में नगर क्षेत्र में ई-रिक्शा चालकों से कोई भी जबरन वसूली नहीं की जाएगी।

ईओ अरविंद कुमार ने स्पष्ट किया कि यदि ठेकेदार की ओर से अवैध वसूली जारी रही तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर पालिका किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि को संरक्षण नहीं देगी।

प्रदर्शनकारी चालकों में मोहित राम, अंसार अली, राम चरित्र, मोहम्मद सलीम, विवेक कुमार और नुरुस्सलाम सहित बड़ी संख्या में ई-रिक्शा चालक शामिल रहे। आश्वासन मिलने के बाद सभी चालकों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

इस घटनाक्रम के बाद नगर क्षेत्र में ई-रिक्शा चालकों में कुछ राहत देखने को मिली है। चालकों की मांग है कि भविष्य में वसूली की कोई वैध प्रक्रिया तय की जाए और सभी को उसका स्पष्ट लेखा-जोखा दिया जाए, जिससे उनका शोषण न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments