Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपर्यावरण का संरक्षण, हमारा कर्तव्य–कृष्ण कुमार पांडेय कक्कू

पर्यावरण का संरक्षण, हमारा कर्तव्य–कृष्ण कुमार पांडेय कक्कू


अंबेडकर नगर। पर्यावरण का संरक्षण, हमारा कर्तव्य ही नहीं, अपितु हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी है। उक्त बातें जनपद मुख्यालय पर वृक्षारोपण अभियान के अवसर पर भारती एजूकेशनल एण्ड चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष कृष्ण कुमार पाण्डेय ने कही।

जनपद मुख्यालय स्थित गायत्री मन्दिर परिसर, पवित्र देव स्थल शिवबाबा प्रांगण के साथ-साथ चाँदपुर भटपुरा में वृक्षारोपण अभियान चलाकर वृक्ष रोपित किए गए। कृष्ण कुमार पांडेय ने बताया कि निरन्तर वृक्षों की कटान के कारण वर्तमान में वातावरण पूर्ण रूप से दूषित हो चुका है। वातावरण को शुद्ध करने के लिए वृक्षारोपण के अलावा कोई और कृत्रिम व्यवस्था नहीं है। अतः समय-समय पर ट्रस्ट द्वारा ऐसे विभिन्न अभियान चलाकर एवं आम जनमानस को प्रेरित कर दूषित वातावरण को शुद्ध करने का प्रयास निरन्तर जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments