अयोध्या। सपा महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव के नेतृत्व में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। महानगर प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया कि जिला अस्पताल में फल वितरण, चौक में श्रमिकों को फल एवं मिष्ठान वितरण, बड़ी बुआ में बच्चो को कॉपी पेंसिल और मिठाई वितरण, गुरुकुल संस्कृत विद्यालय में बच्चों को मिठाई एवं फल वितरण, समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय पर केक काटकर जन्मदिन मनाया जाएगा।