Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबाल दिवस पर विद्यालयों में कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

बाल दिवस पर विद्यालयों में कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

अयोध्या। जिले में बाल दिवस शहर से लेकर ग्रामीण विद्यालयों में मनाया गया। सिरहिर नरसिंहपुर स्थित केसीएल विद्यालय मे बाल मेला का आयोजन हुआ। जिसमे साइंस एग्जिबिशन रखा गया। इसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान प्रिंसिपल शिप्रा भटनागर व मैनेजर नीरज यादव सभी को बाल दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई दी।


रानी बाजार के अमौना स्थित माधव सर्वोदय इंटर कॉलेज में भी बाल दिवस का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र पाठक ने बताया कि बाल दिवस बच्चों का त्यौहार है। हमारे प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी का जन्मदिन है। वे बच्चों से ज्यादा प्रेम करते थे इसलिए उनका जन्मदिन लोग बाल दिवस के रूप में मानते हैं। इस मौके पर बच्चों को मिठाई, पेंसिल, रबर पेन बाटा गया और उनके चरित्र विकास के लिए क्या-क्या चीज सहायक हो सकती है, उसके बारे में बताया गया।

सारियावा के मिसरौली स्थित डॉक्टर कमलेश स्मारक इंटर कॉलेज में भी बाल दिवस का कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।विद्यालय के अध्यक्ष अंबुज निधि ने सभी को बाल दिवस की शुभकामनाए एवं बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments