Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरविकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम

जलालपुर अंबेडकर नगर। सरकार के निर्देश पर गांव-गांव चलाए जा रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जलालपुर तहसील क्षेत्र के भिटौरा उत्तर ग्राम सभा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसके मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सुभाष राय व पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न सोनी रहे । मुख्य अतिथियों द्वारा सरस्वती जी के चित्रों पर मलयार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सुभाष राय ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों की मसीहा है जो सदैव गरीबों के हितार्थ कार्य कर रही है जिसका भरपूर लाभ गरीबों तक पहुंच रहा है। भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो सबकी विकास के लिए प्रयत्नशील है । वही पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न सोनी ने कहा कि भाजपा ने महिलाओं, दिव्यांगों ,गरीबों के लिए हमेशा मदद के हाथ आगे बढ़ाया है। महिलाओं को निशुल्क गैस सिलेंडर किसानों को किसान सम्मान निधि तथा सभी के लिए लाभकारी योजनाएं चलाई है। इस मौके पर लाभार्थियों को गैस चूल्हा प्रदान करते हुए फल दान भी किया गया तथा मेधावी बच्चों को प्रमाण पत्र  वितरित किया गया । इस मौके पर विपिन कनौजिया, अभिषेक यादव, शिवम ,संतोष पांडे, विशाल यादव आदि समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments